Menu
blogid : 6348 postid : 1268703

सेना आतंकवादियों से लड़े या बड़बोले नेताओं को जबाब दे।

socailesue
socailesue
  • 73 Posts
  • 155 Comments

जम्मू एवं कश्मीर में नियन्त्रण रेखा के पार भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान संदेह उत्पन्न करने की कोशिशों में लगा है। पाकिस्तान द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दुनियां भर में दुष्प्रचार किया जा रहा है। पकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक को झूठलाने की कोशिश करता है तो यह बात किसी हद तक समझ में आती है। लेकिन भारत के कुछ बड़बोले नेता जब पाकिस्तान के मन की बात कहते हैं तो बड़ा आश्चर्य होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एक ओर तो सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना एवं प्रधानमंत्री मोदी को सेल्यूट करते हैं। वहीं दूसरी ओर जिस सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के बयान को पूरे देश और दुनियां ने माना,वह उस पर सवाल कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री से सर्जिकल स्ट्राइक केपरोक्ष रूप से सबूत मांग रहे हैं। केजरीवाल केअलावा कांगे्रस के नेता संजय निरूपम ने तो सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने भी सबूत मांगे। उनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठï नेता पी०चिदम्बरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो फुटेज मांगते हुए सवाल खड़े कर दिये हैं। हालांकि कांगे्रस के मीडिया प्रभारी सुरजेवाला ने संजय निरूपम के बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है। पार्टी का उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं। लेकिन वह पी०चिदम्बरम के सम्बन्ध में कुछ नहीं बोले। पाकिस्तान के मन की बात करने के कारण केजरीवाल पाकिस्तानी मीडिया में हीरो बने हुए हैं। यह कैसी बिडम्बना है कि वोट बैंक की खातिर भारत के राजनीतिक दल राष्टï्रीय सुरक्षा जैसे मुदï्दे पर भी एक साथ खड़े नहीं दिखाई दे रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों के नेता सेना पर गर्व तो करते हैं,लेकिन उसकी कार्यवाही पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इन बयानवीरों की बयानों से उन सैनिकों पर क्या बीत रही होगी जो रात के अंधेरे में जान हथेली पर रखकर सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने गये थे। उनका एवं सेना का मनोबल इन बयानों से जरूर कमजोर हुआ होगा। इन नेताओं के यह बयान सेना को अपमानित करने वाले हैं। समझ नहीं आता कि सेना आतंकवादियों से लड़े या नेताओं को जबाब दे। खैर,जो भी हो इन बड़बोले नेताओं के बयानों से जनता भ्रमित नहीं होगी। क्योंकि दिन-रात देश की रक्षा करने वाली सेना पर लोगों को पूरा भरोसा है और उस पर नाज भी है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply